Mungeli Laxmi Prasad Murder Case : शादी से लौटते वक्त अचानक भड़का युवक, और फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया, पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Ads

मुंगेली जिले के बैतलपुर में बारात से लौटते समय हुए विवाद में लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सरगांव पुलिस ने मुख्य आरोपी सुधीर केवट को गौरेला स्थित चर्च के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

  • Reported By: Sourabh Dubey

    ,
  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 08:56 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 08:59 AM IST

Mungeli Laxmi Prasad Murder Case / credit : ai generated

HIGHLIGHTS
  • बैतलपुर में बारात से लौटते समय हुए विवाद में लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की हत्या
  • मुख्य आरोपी सुधीर केवट को गौरेला के चर्च के पास से गिरफ्तार किया गया
  • पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला, हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

मुंगेली: Mungeli Laxmi Prasad Murder Case  छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बैतलपुर में हुए लक्ष्मी प्रसाद प्रधान हत्याकांड का सरगांव पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुधीर केवट को गौरेला स्थित चर्च के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बारात से लौटते समय हुए विवाद के दौरान चाकू मारकर लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की हत्या कर दी थी। पुलिस ने गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sargaon Police Station Action इस बात पर शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना 8 मई की रात की है। मृतक के भाई और प्रार्थी रूपेश कुमार प्रधान ने 9 मई को सरगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे अपने बड़े भाई लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के साथ बलराम यादव की बारात में ग्राम घुठिया गए थे। शादी समारोह में भोजन के बाद कुछ बाराती पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बैतलपुर के पास सड़क पर पिकअप वाहन के केबिन में बैठे सुधीर केवट और रवि वर्मा को लक्ष्मी प्रसाद प्रधान ने नीचे उतरने के लिए कहा। इस बात पर दोनों आरोपी नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

चाकू से लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के पेट में जानलेवा हमला

मारपीट के दौरान मुख्य आरोपी सुधीर केवट ने चाकू से लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के पेट में जानलेवा वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए सूरज कश्यप पर भी आरोपी ने बाएं हाथ की बगल में चाकू से हमला किया। प्रार्थी रूपेश कुमार प्रधान को भी रोकने के प्रयास में चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की मृत्यु हो गई। वहीं सूरज कश्यप का उपचार अभी भी जारी है।

CG Crime News पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मामले में सरगांव थाने में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम लगातार पतासाजी, मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 20 वर्षीय मुख्य आरोपी सुधीर केवट, निवासी रतनपुर, को गौरेला के चर्च के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की पतासाजी जारी है।

इन्हें भी पढ़ें :