Reported By: Ashfaque Ahmed
,Narayanpur Road Protest | Image Source | IBC24
नारायणपुर: Narayanpur Road Protest: नगर की बदहाल सड़कों से तंग आकर आज एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में विरोध जताया। सड़कों में बने जानलेवा गड्ढों में उन्होंने बेशरम का पौधा लगाकर प्रशासन की नाकामी पर करारा तंज कसा और क्षेत्रीय मंत्री को खुले तौर पर चुनौती दी।
Narayanpur Road Protest: एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस का यह अनोखा प्रदर्शन प्रशासन को जगाने की एक कोशिश है। अब देखना होगा कि जर्जर सड़कों पर हो रहे इस विरोध के बाद शासन-प्रशासन कोई ठोस क़दम उठाता है या नहीं। नारायणपुर नगर की टूटी-फूटी सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विरोध जताने के लिए उन्होंने गड्ढों में बेशरम का पौधा” लगाकर शासन-प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।
Narayanpur Road Protest: प्रदर्शन के दौरान राहगीरों को कमल का फूल भेंट कर नारा लगाया गया हमारी भूल, कमल का फूल! प्रदर्शनकारियों ने कहा कि माइंस से जुड़े भारी वाहनों की आवाजाही से नारायणपुर, ओरछा, कोंडागांव और अंतागढ़ मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है, और रोज़ाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद ज़िम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे हैं।
Narayanpur Road Protest: यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन ने कहा की मंत्री केदार कश्यप जी को हम खुला चैलेंज देते हैं कि अगर वे भानपुरी से नारायणपुर तक इन सड़कों से होकर सफर करते हैं तो हम उन्हें गुलाब का फूल भेंट करेंगे। ये सड़कें आम लोगों के लिए ख़तरा बन चुकी हैं। वहीं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विजय सलाम ने कहा की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, यात्रियों और स्कूली बच्चों को रोज़ाना ख़तरा झेलना पड़ रहा है। यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो आंदोलन और भी उग्र होगा।