MLA Daleshwar Sahu Statement: ‘मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना’ छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक ने ग्रामीणों से क्यों कही ये बात? सियासी गलियारों में हो रही जमकर चर्चा

Ads

MLA Daleshwar Sahu Statement:: 'मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना' छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक ने ग्रामीणों से क्यों कही ये बात? सियासी गलियारों में हो रही जमकर चर्चा

MLA Baleshwar Sahu Statement: 'मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना' छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक ने ग्रामीणों से क्यों कही ये बात? सियासी गलियारों में हो रही जमकर चर्चा / Image: X

HIGHLIGHTS
  • अगर एक महीने में सड़क नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना
  • वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज
  • मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र का है

राजनांदगांव: MLA Daleshwar Sahu Statement अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले डोंगरगांव के कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल विधायक साहू ने ग्रामीणों को अपने नाम का कुत्ता पालने की नसीहत दी है। उनका ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है और अब विधायक साहू के बयान की सियासी गलियारों में भी चर्चा जोरों पर है।

सुर्खियों में विधायक दलेश्वर साहू

MLA Daleshwar Sahu Statement: दरअसल डोंगरगांव विधानसभा अंतर्गत कोपेडीह से बोदेला ग्राम के ग्रामीण गांव के पहुंच मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। तमाम वादों और दावों के बाद भी ग्रामीणों की मांग आज भी पूरी नहीं हो पाई है, जिसके चलते बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और विधायक को ही जमकर खरी-खोटी सुना डाले।

‘मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना’विधायक साहू

गुस्साए ग्रामीण विधायक निवास पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और विधायक को खूब खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों का गुस्सा देखा विधायक भी सन्न रह गए। हालांकि उन्होंने गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया और ऐसी बात कह दी कि अब खुद सुर्खियों में आ गए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगर 1 महीने के भीतर गांव की सड़क नहीं बनती तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना। विधायक की बात सुनकर ग्रामीण भी सन्न रह गए। वहीं, अब विधायक साहू का बयान जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

ग्रामीणों के सामने कह दी बड़ी बात

बता दें इसके पहले भी कई बार डोंगरगांव मुख्य मार्ग को लेकर के विधायक की भूमिका पर लगातार सवाल उठाते आए हैं। लगभग 4 सालों से जिस विधायक ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए डोंगरगांव मुख्य मार्ग को संवारने की बात कही थी, वह आज भी अधूरा है। इसके चलते लगातार उनकी छवि सड़क निर्माण के मामलों में खराब हो रही है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने क्या बयान दिया?

कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने ग्रामीणों से कहा कि अगर एक महीने में सड़क नहीं बनी तो “मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना।”

दलेश्वर साहू का बयान क्यों वायरल हो रहा है?

ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया गया यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इसकी राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई।

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण क्यों नाराज थे?

ग्रामीण लंबे समय से कोपेडीह से बोदेला मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई वादों के बावजूद सड़क नहीं बन पाई।

यह मामला किस विधानसभा क्षेत्र का है?

यह मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र का है।

दलेश्वर साहू पहले भी विवादों में रहे हैं क्या?

हाँ, विधायक दलेश्वर साहू पहले भी अपने बयानों और सड़क निर्माण से जुड़े मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।