‘Ram-Nami’ Documentary Movie: छत्तीसगढ़ के इस खास समुदाय पर बनीं फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का नेशनल अवार्ड, सीएम साय ने दी बधाई, कहा- यह हमारे लिए गर्व का विषय
छत्तीसगढ़ के इस खास समुदाय पर बनीं फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का नेशनल अवार्ड, सीएम साय ने दी बधाई, National Film Award for 'Ram-Nami' Documentary Movie
CM Vishnudeo Sai News/Image Credit: CG DPR
रायपुरः ‘Ram-Nami’ Documentary Movie मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की समृद्ध विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपति तथा पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।
‘Ram-Nami’ Documentary Movie मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनामी समाज की अनूठी परंपरा श्रद्धा, समर्पण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। भगवान राम के प्रति उनकी अटूट आस्था, सादगीपूर्ण जीवन और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। इस विरासत को प्रभावी ढंग से देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का कार्य इस डॉक्यूमेंट्री ने किया है। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय एवं लोक समुदायों की सांस्कृतिक विरासत तथा प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- CG Barish Alert Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, बिलासपुर समेत 21 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी, कई नदी नाले उफान पर
- इमरान की बहन का दावा: पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री मोदी की मिलीभगत से हुआ 2025 का सैन्य टकराव
- US Iran Airstrikes Live Updates : मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! ईरान पर इस वजह से बरसीं अमेरिकी मिसाइलें, सेंट्रल कमांड ने किया बड़ा खुलासा

Facebook


