बीजापुर: Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या की है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
Bijapur Naxal News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला उसूर थाने के पेरमपल्ली गांव की है। यहां नक्सलियों ने कवासी हूंगा नाम के ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। नक्सली देर रात गांव पहुंचे और कवासी हूंगा को घर से बाहर निकालकर धारदार हथियार से उस पर वार किया। इस हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है। इस वारदात की जानकारी उसूर पुलिस को दी गई और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
Bijapur Naxal News: आपको बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि, मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। गृहमंत्री शाह की इस घोषणा के बाद से जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा करने में लगे हुए हैं। जवानों द्वारा की जा रही कार्रवाई से नक्सली बौखला गए हैं और दहशत बनाने के लिए ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं।
बीजापुर के पेरमपल्ली गांव में नक्सलियों ने कवासी हूंगा नामक ग्रामीण की हत्या कर दी। उन पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक था।
क्या नक्सली अब आम ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं?
हाँ, सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई से घबराकर नक्सली अब ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं ताकि डर और नियंत्रण बनाए रख सकें।
नक्सली गतिविधियों को खत्म करने के लिए सरकार क्या कर रही है?
गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए ऑपरेशनल रणनीतियां तेज़ की गई हैं।
क्या बीजापुर जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र है?
हाँ, बीजापुर छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिलों में से एक है, जहां आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।
नक्सली हिंसा से आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा रही है?
राज्य और केंद्र सरकार संयुक्त ऑपरेशनों, स्थानीय पुलिस की तैनाती, और ग्रामीण विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास बहाली का प्रयास कर रही हैं।