(Data Patterns Ltd Share Price/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Data Patterns Ltd Share Price Today डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की प्रमुख कंपनी डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड ने हाल ही में अपने तिमाही परिणामों का ऐलान किया। इसके बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई और शुक्रवार को इस डिफेंस स्टॉक में खरीदारी की होड़ मच गई। नतीजों को बाद कंपनी का शेयर 9 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2758.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया।
डाटा पैटर्न्स के तिमाही नतीजों के अनुसार, कंपनी ने 58.30 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जो कि पिछले साल के मुकाबले 30.54 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा, कंपनी के ऑपरेशंस में भी वृद्धि हुई है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 47.92 प्रतिशत बढ़कर 173.13 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी का EBITDA भी मजबूत हुआ, जो कि 43.58 प्रतिशत बढ़कर 77.58 करोड़ रुपये हो गया।
डाटा पैटर्न्स का ऑर्डर बुक इस समय 760 करोड़ रुपये का है और इसके साथ ही 1107.80 करोड़ रुपये के लिए बातचीत जारी है। जो यह संकेत देता है कि कंपनी के पास भविष्य में और भी बड़े आर्डर आने की संभावना है, जो इसे वित्तीय वर्ष 2026 में और अधिक लाभ कमा सकते हैं। इन परिणामों ने निवेशकों को कंपनी के शेयरों में निवेश के लिए आकर्षित किया है।
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने डाटा पैटर्न्स के शेयरों को न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके लिए 2529 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, दो साल तक इन शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अब तक 43 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस साल अकेले कंपनी के शेयरों का भाव 83 प्रतिशत बढ़ चुका है, जो इसके मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।