CG Naxal News: सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने IED लगा रहे थे नक्सली, अचानक हुआ ब्लास्ट, घायल महिला माओवादी को तड़पते छोड़ भाग निकले साथी

CG Naxal News: सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने IED लगा रहे थे नक्सली, Naxalites were planting IEDs to harm security forces

CG Naxal News: सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने IED लगा रहे थे नक्सली, अचानक हुआ ब्लास्ट, घायल महिला माओवादी को तड़पते छोड़ भाग निकले साथी

Reported By: Santosh Tiwari,
Modified Date: October 4, 2025 / 11:57 pm IST
Published Date: October 4, 2025 3:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बीजापुर के बंदेपारा जंगल में माओवादियों की IED लगाने के दौरान अचानक विस्फोट।
  • महिला माओवादी गुज्जा सोढ़ी गंभीर रूप से घायल, साथी उसका हथियार लेकर फरार।
  • पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।

बीजापुरः CG Naxal News: वैसे तो माओवादी सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलों में IED लगाते हैं, लेकिन कभी-कभी खुद वो इसकी जाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बीजापुर जिले क़े मद्देड़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। बंदेपारा जंगल में माओवादी IED लगा रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में माओवादी सदस्य गुज्जा सोढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी माओवादी उसका हथियार लेकर भाग निकले और उसे जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया।

CG Naxal News: मिली जानकारी के अनुसार गुज्जा सोढ़ी पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी और 12 बोर हथियार रखती थी। वह अपने साथियों के साथ देपारा जंगल में IED लगा रहे थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया। गुज्जा सोढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी माओवादी उसका हथियार लेकर भाग निकले और उसे जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माओवादी संगठन अपने ही साथियों को त्याग देता है। संगठन की नीति “या तो लड़ो, या मरो” से साफ है कि उनके भीतर मानवीयता और सहानुभूति नहीं बची है। उन्होंने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि भटके युवा हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें। पुलिस हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।