छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या की

Ads

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या की

  •  
  • Publish Date - October 16, 2022 / 08:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

बीजापुर, 16 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य के भाई समेत दो लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी । पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेडाकोरमा और पुस्नार गांवों में नक्सलियों द्वारा कथित तौर पर दो लोगों की हत्या किये जाने की सूचना मिली।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों में से एक माना जा रहा है कि प्रतिबंधित संगठन की गंगालूर क्षेत्र समिति के सचिव दिनेश मोदियाम का भाई राजू पोडियामी है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान दुला कोडमे के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल दिनेश मुदियाम ने संगठन में आंतरिक लड़ाई में सहयोगी विज्जा मोदियाम की हत्या कर दी थी।

भाषा रंजन रंजन दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार