रायपुर। Secretaries Work Division छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के बीच कार्यों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है। जारी आदेश के तहत मुख्यमंत्री के सचिवों को विभिन्न विभागों और प्रमुख योजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संभागवार नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
Secretaries Work Division नई व्यवस्था के अनुसार रजत बंसल को सुशासन तिहार, शिक्षा विभाग और आरटीई से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पी. दयानंद लोक निर्माण विभाग (PWD), स्वास्थ्य विभाग तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित मामलों की निगरानी करेंगे। राहुल भगत को गृह, परिवहन, पर्यटन और समाज कल्याण विभाग का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह मुकेश बंसल कृषि, ऊर्जा और खाद्य विभाग से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे।
इसके अलावा प्रभात मलिक को जनदर्शन, राजस्व और नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और समन्वित बनाने के उद्देश्य से यह नया कार्य विभाजन किया गया है। आदेश के तहत विभिन्न संभागों के लिए नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है, जो संबंधित क्षेत्रों में योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करेंगे। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था से विभागों के बीच बेहतर समन्वय और कार्यों के त्वरित निष्पादन में मदद मिलेगी।