रायपुर। New RTE Rules In CG: छत्तीसगढ़ सरकार ने नर्सरी कक्षाओं में आरटीई (RTE) के तहत प्रवेश की सुविधा समाप्त कर दी है। सरकार के इस निर्णय को लेकर अब विवाद का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव किया और सरकार के इस निर्णय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
New RTE Rules In CG: शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार महज 100 करोड़ रुपये की बचत के लिए गरीब बच्चों के भविष्य से समझौता कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस निर्णय से 75 हजार से अधिक बच्चे प्रभावित होंगे, जो अब प्रारंभिक शिक्षा के अधिकार से वंचित हो जाएंगे। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो वे प्रदेश के शिक्षा मंत्री का घेराव करेंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।