CG News: अब GST की होंगी सिर्फ 2 स्लैब, सस्ते होंगे रोजमर्रा की कई वस्तुएं, सीएम साय ने जताया पीएम मोदी का आभार

Ads

अब GST की होंगी सिर्फ 2 स्लैब, सस्ते होंगे रोजमर्रा की कई वस्तुएं, Now GST will have only 2 slabs, many everyday items will become cheaper

  •  
  • Publish Date - September 3, 2025 / 11:53 PM IST,
    Updated On - September 3, 2025 / 11:55 PM IST

cm vishnu deo sai on pm, image source: PMO india modi

रायपुर : CG News:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा।

Read More : Vande Bharat: कांग्रेस मीटिंग में बड़ा फैसला, चौबे पर कार्रवाई का प्रस्ताव पास, देखें वीडियो 

CG News:  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री जी की Ease of Doing Business और Ease of Living की संकल्पना को साकार करेगा। इससे उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

Read More : Vishnu ka Sushasan: जनजातीय परंपराओं का सम्मान, तीज- त्योहारों को मिला मान, सरकार के प्रयासों से वैश्विक पटल पर चमकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री मती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय आम आदमी के जीवन को सरल बनाने और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।