सवाल आपका है

CG IPS News: छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सौगात, आईपीएस कैडर में होंगे 153 अफसर, केंद्र सरकार ने 11 नए पदों को दी मंजूरी

CG IPS News

CG IPS News | Photo Credit: IBC24

रायपुर। CG IPS News छत्तीसगढ़ की पुलिस व्यवस्था को और मज़बूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए आवंटित आईपीएस की संख्या में बढ़ोतरी की है। अब छत्तीसगढ़ के आईपीएस का नया कैडर 153 अफसरों का होगा। आपको बता दें कि इससे पहले ये संख्या 142 थी।

Read More: Jhansi News: सैकड़ों की संख्या में मृत मिले तोता-मैना, ग्रामीणों में भय का माहौल 

CG IPS News नए कैडर में आधुनिक अपराधों से निपटने के लिए साइबर क्राइम और राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए पद शामिल किए गए हैं। इस फैसले की अधिसूचना भारत के राजपत्र में भी प्रकाशित कर दी गई है, जिससे यह अब औपचारिक रूप से लागू हो गया है।

Read More: Corona Cases Latest Update: नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता… राजधानी समेत इन राज्यों में सामने आए हैरान कर देने वाले आंकड़े, सभी सरकारी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी 

बता दें कि मप्र से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार 2004 में आईपीएस कैडर का पुनरीक्षण किया गया था, तब 81 पद स्वीकृत हुए थे। इसके बाद 2010 में यह संख्या बढ़कर 103 और 2017 में 142 हुई थी। कार्मिक विभाग द्वारा 2025 में यह बढ़ाने के साथ ही 153 हो गई है।

 

Exit mobile version