वित्तीय सेवा विभाग को राजभाषा कीर्ति में प्रथम पुरस्कार

Ads

वित्तीय सेवा विभाग को राजभाषा कीर्ति में प्रथम पुरस्कार

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 09:51 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 09:51 PM IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) को वर्ष 2025-26 में राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन और नवाचारी उपलब्धियों के लिए ‘राजभाषा कीर्ति’ के तहत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 300 से कम कार्मिकों वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में यह पुरस्कार सोमवार को मुंबई में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डीएफएस के अपर सचिव हरि हर मिश्रा को प्रदान किया।

बयान में कहा गया कि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से दिए गए इस पुरस्कार से वर्ष 2025-26 में राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, प्रभावी उपयोग और नवोन्मेषी उपलब्धियों को मान्यता दी गई है।

इस सम्मान के लिए राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन, विभाग में हिंदी के अधिकतम उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा सरकारी कामकाज में हिंदी के नवोन्मेषी और रचनात्मक इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों को आधार बनाया गया।

भाषा योगेश अजय

अजय