अपराधों की राजधानी बन रहा रायपुर! खुद को नामी गुंडा बता मां के सामने ही नाबालिग से अश्लील हरकत, जबरन बाइक में बैठाया और…

Ads

नाबालिग लड़की को उठाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है...मिली जानकारी के मुताबिक रायपुरा इलाके में एक विधवा महिला अपनी दो बेटियों के साथ एक रेस्टोरेंट और किराना स्टोर चलाकर गुजारा करती है

  •  
  • Publish Date - October 30, 2022 / 11:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

Obscene act with a minor in front of his mother: रायपुर। राजधानी रायपुर में मां और परिजनों के सामने नाबालिग लड़की को उठाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है…मिली जानकारी के मुताबिक रायपुरा इलाके में एक विधवा महिला अपनी दो बेटियों के साथ एक रेस्टोरेंट और किराना स्टोर चलाकर गुजारा करती है….बीती रात बाइक पर दो युवक आये उन्होने गांजा पीने का गोगो पेपर मांगा तो दुकान संचालिका की 13 साल की नाबालिग ने नहीं रखने का बोला तो उसे जबरन बाइक में बैठा लिए।

read more: पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे कालीचरण महाराज, कांग्रेस नेता बोले- बयान के पीछे BJP का हाथ

मिली जानकारी के अनुसार अपने आप को इलाके का गुंडा बदमाश लल्लू पठान बताकर पहले तो नाबालिग को धमकाया और फिर अपने साथ 13 साल की नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़कर अपनी बाइक पर जबरन बैठाया। दुकान के बाहर हल्ला सुनकर नाबालिग की मां और एक युवक मौके पर पहुंचे तो आरोपी बदमाश लल्लू पठान ने उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया…लेकिन नाबालिग की मां ने पास पड़े डंडे से उसको मारने का डर दिखाया तो नाबालिग को बाइक से उतारकर फरार हो गया।

read more: कंपनियों के तिमाही नतीजों, ब्याज दरों पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक के निर्णय से तय होगी बाजार की चाल

obscene act with a minor in front of his mother: जिसके बाद देर रात दोनों पीडित मां बेटी पुलिस थाने गई तो महिला स्टाफ नहीं है कहकर पुलिस ने उन्हे चलता कर दिया….जब इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई तो थाना पुलिस हरकत में आई और आधी रात में पीडित मां-बेटी को थाने बुलवाया गया और बयान लेने के नाम पर सुबह 5 बजे तक थाने में बैठाकर रखा गया और सुबह 11 बजे दुबारा थाने बुलवाया गया तब जाकर खानापूर्ति के नाम पर मामूली धाराओ में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

read more: एफपीआई ने अक्टूबर में अबतक शेयर बाजार से 1,586 करोड़ रुपये निकाले

बताया जा रहा है कि शातिर बदमाश लल्लू पठान पुरानी बस्ती और गुढ़ियारी थाने का गुंडा बदमाश भी है….फिलहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी बदमाश फरार है और दोनों मां-बेटी दहशत में जीने को मजबूर है…पीडित मां-बेटी ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है…फिलहाल इस पूरे मामले पर बोलने के लिए पुलिस का कोई भी अधिकारी देर रात में तैयार नहीं हुआ।