Pathalgaon Love Affair Murder Case: तीन साल से महिला से सेक्स करता रहा युवक, पता चलते ही प्रेमिका के पति ने दी खौफनाक मौत, कांप जाएगी रूह
Pathalgaon Love Affair Murder Case: जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Pathalgaon Love Affair Murder Case/Image: AI Generated
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
- पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- मृतक और विवाहित महिला के रिश्ते को लेकर गांव में पहले भी हो चुकी थी पंचायत
Pathalgaon Love Affair Murder Case: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जामजुनवानी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का गांव की एक विवाहित महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर लगातार विवाद चल रहा था।
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
Pathalgaon Love Affair Murder Case पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुशील खलखो, उम्र 34 वर्ष, ग्राम जामजुनवानी खारपारा का रहने वाला था। उसका गांव की एक विवाहित महिला के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। महिला का पति इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था। बताया जा रहा है कि महिला कई बार अपने पति का घर छोड़कर मृतक के साथ रहने चली गई थी, जिसके कारण दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार इस विवाद को लेकर पहले भी गांव में सामाजिक बैठक आयोजित की गई थी, जहां दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। वहीं पूर्व में आरोपी जयलाल एक्का की पत्नी सरिता एक्का ने मृतक सुशील खलखो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया था, जिसमें उसे जेल भेजा गया था।
पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
Pathalgaon Love Affair Murder Case बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद बीती रात करीब 11 बजे सुशील खलखो अपने घर के आंगन में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी जयलाल एक्का, जसमन एक्का और एक नाबालिग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले युवक को पकड़कर बेरहमी से मारपीट की गई, इसके बाद उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया गया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई।
Pathalgaon Love Affair Murder Case प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में जयलाल एक्का, उम्र 34 वर्ष, जसमन एक्का, उम्र 38 वर्ष और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार
Pathalgaon Love Affair Murder Case इस जघन्य हत्या की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है और मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी जयलाल एक्का ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी और मृतक के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। कई बार समझाने के बावजूद मृतक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिससे नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
- Raipur Murder Case: रायपुर के युवक की यहां रेत में दफन मिली लाश, शराब पार्टी के बाद से था लापता, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहलाने वाली मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी
- Twisha Sharma Case Giribala Singh Arrest: सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुई गिरिबाला सिंह, त्विषा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन
- Twisha Sharma Case में बड़ा खुलासा! HC बोला- सिर्फ फांसी से नहीं हुई मौत, Giribala की जमानत रद्द
- Shivani Murder Case Truth: जिस युवती की सिर कटी मिली थी लाश… जिंदा वापस लौटी? देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखे, इधर हत्या के आरोप में जेल भेजे गए भाई और पिता
- Jodhpur Crime News: कार के अंदर मिली कांग्रेस नेता समेत परिवार के 4 लोगों की लाशें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस, मौत से कुछ घंटे मांगी थी सुरक्षा
- ओडिशा में मां-बेटे को हिरासत में प्रताड़ित करने के मामले में महिला पुलिस निरीक्षक निलंबित

Facebook


