Pendra Pradeep Soni Murder Case: पेंड्रा के ज्वेलर्स प्रदीप सोनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार.. इस पड़ोसी स्टेट से पुलिस ने दबोचा, जानें क्या हुआ बंटवारे के सोना-चांदी का

Ads

Pendra Pradeep Soni Murder Case Latest Updates and News: पेंड्रा ज्वेलर्स प्रदीप सोनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, लूटे गए आभूषण भी बरामद।

Pendra Pradeep Soni Murder Case Latest Updates and News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • प्रदीप सोनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार।
  • आरोपी की निशानदेही पर सोना-चांदी और मोबाइल बरामद।
  • फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में हुए बहुचर्चित ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी हत्याकांड और लूट मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। (Pendra Pradeep Soni Murder Case) बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में जिला पुलिस, साइबर सेल और रेंज साइबर थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले के एक मुख्य आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी को झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के दौरान आरोपी ने इस जघन्य वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी को मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ लूट का सामान

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके हिस्से के लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, 4 मोबाइल हैंडसेट और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की है। इस मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। (Pendra Pradeep Soni Murder Case) वहीं अब पुलिस गिरफ्तार आरोपी से फरार साथियों और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े और अहम खुलासे हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

सीनेट ने ट्रंप के निपटान कोष पर कोई सीमा लगाए बिना 70 अरब डॉलर का आव्रजन प्रवर्तन विधेयक पारित किया

बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज तोड़फोड़ मामले में खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भारत-रूस रिश्तों में दखल वैश्विक स्थिरता के लिए नुकसानदायक, मोदी दबाव के आगे नहीं झुकते : पुतिन

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म भारत के लिए अहम: डायना एडुल्जी

मारूति सुजुकी 2030-31 तक हरित ऊर्जा पहल पर 925 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Q1. प्रदीप सोनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी कहां से गिरफ्तार हुआ?

Ans: मुख्य आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल को झारखंड के देवघर जिले से गिरफ्तार किया गया।

Q2. पुलिस ने आरोपी से क्या-क्या बरामद किया है?

Ans: सोने-चांदी के आभूषण, चार मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद हुई।

Q3. क्या इस मामले में अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं?

Ans: हां, कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।