Vande Bharat: गद्दार Vs सरदार.. पक्ष-विपक्ष में तकरार! संसद की सीढ़ियों पर सियासी विस्फोट! आखिर कब होगी जनता के मुद्दों की चर्चा?

Ads

गद्दार Vs सरदार.. पक्ष-विपक्ष में तकरार! संसद की सीढ़ियों पर सियासी विस्फोट! Political Conflict During Parliament session

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 11:50 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 12:09 AM IST

नई दिल्लीः Political Conflict During Parliament session इस साल संसद के बजट सत्र में बजट प्रावधानों से ज्यादा चर्चा छपी-अनछपी किताबों पर बहस की हो रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के सदन में चीनी घुसपैठ पर पक्ष-विपक्ष की लड़ाई अब ‘गद्दार दोस्त’ बनाम ‘देश के दुश्मन’ पर आ चुकी है। सदन के भीतर की बहस और परिसर में बाहर क्या हुआ दिनभर जानिए-

Political Conflict During Parliament session डोकलाम और भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का हंगामा जारी है..राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब “Four Stars of Destiny” के अंशों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साध रह थे कि उसी वक्त मकर द्वार की सीढ़ियों पर प्रदर्शन के दौरान माहौल और गर्म हो गया, जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजरते नजर आए। राहुल गांधी ने बिट्टू की ओर हाथ बढ़ाते हुए उन्हें ‘गद्दार दोस्त’ कहकर तंज कसा। हाथ मिलाने से इनकार करते हुए बिट्टू ने राहुल गांधी और प्रदर्शन कर रहे सांसदों को देश का दुश्मन बताया और संसद भवन में प्रवेश कर गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई। हरदीप सिंह पुरी ने राहुल के बयान को सिख समुदाय के अपमान बताया। वहीं, कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने रवनीत सिंह बिट्टू को मौकापरस्त कहा। कुल मिलाकर, डोकलाम और चीन मुद्दे पर संसद सत्र में सियासी तापमान तो बढ़ा, लेकिन बहस का केंद्र सरकार की नीतियों से ज्यादा व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और अप्रकाशित किताब की वैधता पर टिक गया।

इन्हें भी पढ़े:-