Vande Bharat/Image Credit: CG DPR
Vande Bharat: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार ने प्रदेश में गौवंश की सुरक्षा, सेवा के संकल्प के साथ गौधाम योजना पर अमल शुरू कर दिया है। दावा है कि योजना में सड़कों पर आवारा धूमते गौवंश की समस्या हल होगी, हादसों में कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने इसी योजना के मंच से लगे हाथ पिछली कांग्रेस सरकार की गौठान योजना को भ्रष्टाचार का जरिया बताते हुए कांग्रेस के सत्ता से हाथ धोने के (Vande Bharat) लिए गौमाता की हाय लगने की बात कही। जिस पर कांग्रेस ने भी तीखा रिएक्शन दिया।
शनिवार को बिलासपुर से पूरे प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक नई योजना का शुभारंभ किया नाम है ‘गौधाम योजना।’ बिलासपुर की गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से CM साय ने प्रदेशभर के 11 जिलों के 29 गौधामों का शुभारंभ किया। साथ ही पशुपालक सम्मेलन का आयोजन भी हुआ। (Vande Bharat) मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पशुपालकों से सीधे संवाद किया।
Vande Bharat: मंच से CM साय ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…गौमाता की आह का नतीजा है कि जनता ने कांग्रेस को (Vande Bharat) रिजेक्ट कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस काल में गौठानों का निरीक्षण किया था, तो कई जगह गाय तो दूर गाय का चित्र तक नहीं था, ना बिजली थी -पानी का इंतजाम।
विपक्ष के आरोपों से इतर। गौधाम योजना को लेकर सरकार का दावा है, योजना के तहत प्रदेश में 1460 गौधाम बनेंगे, 26 को स्वीकृति मिली है, गौधामों में आवारा घूमते, निराश्रित गौवंश को रखा जाएगा जिससे हादसों में कमी आएगी, योजना के तहत – चरवाहे को मानदेय, (Vande Bharat) पशुओं को चारा समेत सारी व्यवस्था पहले से एक साथ की गई है..सवाल है क्या ये योजना जमीन पर गौवंश की सुरक्षा और हादसों पर नियंत्रण कर पाएगी ?
इन्हे भी पढ़ें:-