Samantha Ruth Prabhu Pregnant : शादी के 6 महीने बाद Samantha Ruth Prabhu को लेकर आई बड़ी खुशखबरी? वायरल वीडियो के बाद प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तेज

Ads

साउथ और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं, हालांकि दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 11:05 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 11:15 PM IST
HIGHLIGHTS
  • सामंथा रुथ प्रभु को लेकर प्रेग्नेंसी की चर्चाएं हुईं तेज।
  • वायरल वीडियो में फैंस ने नोटिस किया कथित बेबी बंप।
  • रिपोर्ट्स में दावा, राज निदिमोरु और सामंथा जल्द दे सकते हैं खुशखबरी।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Samantha Ruth Prabhu Pregnant साउथ और बॉलीवुड सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की पर्सनल लाइफ से एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। सामंथा और उनके पति, जाने-माने फिल्ममेकर राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कोयंबटूर में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने के करीब छह महीने बाद इस कपल के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है, जिसे लेकर दोनों के फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं।

टीशर्ट में दिखा बेबी बंप

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान सामंथा को उनके पति राज निदिमोरु और टीम के सदस्यों के साथ देखा गया था। इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो फैन्स की नजर सामंथा के बेबी बंप पर पड़ी। हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और जींस पहने सामंथा के इस वीडियो के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गईं। इस दौरान राज भी भीड़ के बीच अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते और उन्हें सुरक्षित करते नजर आए।

1 दिसंबर, 2025 को हुई थी शादी

Samantha Ruth Prabhu Marriage Isha Yoga Center इस मामले पर मीडिया सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया है कि यह खबर पूरी तरह सच है और यह कपल इस नई शुरुआत को लेकर बेहद खुश है। दोनों जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। आपको बता दें कि सामंथा और राज ने 1 दिसंबर, 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर स्थित लिंग भैरवी मंदिर में बेहद सादगी से परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों ने इससे पहले ‘द फैमिली मैन’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसे सुपरहिट प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम किया है, जिसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

इन्हें भी पढ़ें:-