फिल्म थैंक गॉड का छत्तीसगढ़ में विरोध, कायस्थ समाज ने अजय देवगन के किरदार को लेकर दर्ज कराई शिकायत
कायस्थ समाज ने अजय देवगन के किरदार को लेकर दर्ज कराई शिकायतः protest in chhattisgarh against the film thank god
Thank God movie protest अखिल भारतीय कायस्थ समाज द्वारा फिल्म थैंक गॉड को लेकर विरोध लगातार जारी है। समाज द्वारा रायपुर के खम्हारडीह थाने में फिल्म के दृश्यों और अभिनेता अजय देवगन के किरदार को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई।
Read more : Income tax return: होम लोन चाहिए तो ये करें उपाय, आसानी से मिल जाएगा Loan
इससे पहले कायस्थ समाज ने सिविल लाइन थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई थी और फिल्म अभिनेता अजय देवगन का पूतला फूंका था। बता दें कि फिल्म थैंक गॉड में कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त के उपहास उड़ाने का आरोप कायस्थ समाज ने लगाया है फिल्म में चित्रगुप्त को गलत छवि के साथ पेश किया गया है।

Facebook


