MLA Vidyavati Sidar Husband Dies: कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सियासी गलियारे में शोक की लहर
CG Congress MLA Vidyavati Sidar Husband Dies: कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सियासी गलियारे में शोक की लहर
MLA Vidyavati Sidar Husband Dies: कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सियासी गलियारे में शोक की लहर / Image: Facebook
- कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन
- राजधानी के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार
- आज कुंजेमुरा गांव में होगा अंतिम संस्कार, सियासी गलियारे में शोक
रायगढ़: CG Congress MLA Vidyavati Sidar Husband Dies छत्तीसगढ़ की सियासत से दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का कल देर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कुंजबिहारी सिदार का अंतिम संस्कार आज कुंजेमुरा गांव में किया जाएगा। कुंजबिहारी सिदार के निधन के बाद पूरे सियासी गलियारे में शोक की लहर है। बता दें कि विद्यावती सिदार लैलूंगा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
राजनीतिक परिवार से आते थे कुंजबिहारी सिदार
बता दें कि कुंजबिहारी सिदार एक राजनीतिक परिवार से आते थे, उनके पिता प्रेम सिंह सिदार लैलूंगा विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। कुंजबिहारी सिदार के क पुत्र अभिषेक सिदार और एक पुत्री प्रेरणा सिदार है। वहीं, विद्यावती सिदार जनपद सदस्य रही हैं। साथ ही जिला महिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। राजनैतिक पृष्ठभूमि के अलावा वे खुद भी लंबे समय से सक्रिय हैं। 2018 के चुनाव में भी वे टिकट की प्रबल दावेदार थी और मजबूती से टिकट मांग रही थी, लेकिन चक्रधर सिंह सिदार को टिकट दिया गया था।
2020 में डीडीसी का चुनाव भी लड़ा पर उन्हें पराजय का समाना करना पड़ा। बावजूद उसके क्षेत्र में सक्रिय रहीं। पार्टी कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहीं। स्वच्छ व जुझारू छवि की है। भाजपा ने जब यहां से महिला प्रत्याशी को टिकट दिया तब कांग्रेस ने भी काउंटर में महिला प्रत्याशी के रूप में विद्यावती सिदार को मैदान में उतार दिया। चुनावी परिणाम आने के बाद विद्यावती सिदार ने भाजपा प्रत्याशी सुनीति राठिया को 4176 वोटों के अंतर हरा दिया था।
ये भी पढ़ें
- सोने-चांदी में भारी तेजी, कीमत सुनकर लगेगा झटका! Gold 8180 रुपये महंगा तो Silver 10000 रुपये उछला, अब एक तोला खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये
- अब राशन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ में एटीएम से निकलेंगे चावल, रायपुर सहित इन जिलों में शुरू हुई सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया
- Raigarh News : लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन

Facebook


