Raipur Chakubaji News Today: एक ही दिन में दो जगहों पर चाकूबाजी से दहली राजधानी, इस वजह से बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत का माहौल

Ads

Raipur Chakubaji News Today: एक ही दिन में दो जगहों पर चाकूबाजी से दहली राजधानी, इस वजह से बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत का माहौल

Raipur Chakubaji News Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में दो जगह चाकूबाजी की घटनाएं, दोनों में पुराने विवाद कारण बने
  • दोनों पीड़ित अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर बताई जा रही है
  • पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और इलाके में सुरक्षा बढ़ाई

रायपुर: Raipur Chakubaji News Today राजधानी रायपुर में अपराध को कम करने के लिए कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है। इसके बाद भी बदमाशों के हौसले कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहा है। लगातार अपराधी, लूटपाट, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच राजधानी में एक बार फिर दो अलग अलग जगहों पर चाकूबाजी हुई है।

Raipur Chakubaji News Today पहला मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के गौकुल नगर का है, जहां गोकुल नगर निवासी और वेल्डिंग का काम करने वाले आवेश खान को कासिम उर्फ अम्मू ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। गोकुल नगर में आयुष हास्पिटल के पास हुई इस घटना में आवेश खान के दोस्त दिव्यांश पाल ने उसके घर फोन करके बताया। आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर आवेश खान को जान से मारने की धमकी दी और सीने के दाहिने हिस्से में धारदार चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुँचाई।

इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग गया। आसपास के लोग घटना का साक्षी बने और इसकी जानकारी परिजन और दोस्त को मिली। घटना के तुरंत बाद आवेश खान को गुडविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में आवेश का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप

आवेश खान के पिता ने बताया कि उनके बेटे को जान से मारने की नियत से हमला किया गया और घटना के समय आसपास लोग मौजूद थे। परिवार ने तत्काल टिकरापारा थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी कासिम उर्फ अम्मू पुराने विवाद में शामिल रहा है और वर्तमान में फरार है। पुलिस उसकी तलाश में आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छानबीन कर रही है।

जांच में स्थानीय गवाहों के बयान और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड को भी देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की हिंसक घटनाओं से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने राजधानी रायपुर में युवाओं के बीच पुरानी रंजिश और विवाद के नतीजों को सामने रखा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी और आवेश खान को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा

भाठागांव में भी युवक को मारा चाकू

वहीं दूसरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव स्थिति दुर्गा मंदिर के पास का है। जहां पुराने विवाद को लेकर आरोपी लक्की साहू ने नाबालिग बालक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत वैदेही अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार, हमला करने से पहले आरोपी और पीड़ित के बीच पहले गाली-गलौच हुई और दोनों के बीच पुरानी रंजिश हुई। इसी दौरान आरोपी लक्की साहू ने परमेश्वर साहू को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से पेट और कमर पर कई वार किए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को बचाने के लिए आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और जांच के दौरान सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस घायल युवक के बयान और आसपास के लोगों की जानकारी लेकर मामले की छानबीन कर रही है। घायल युवक की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उसका उपचार कर रही है।

वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी है पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद के चलते हुई यह घटना राजधानी में सुरक्षा के सवाल उठाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की झड़प या विवाद की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस घटना से इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़े:-

पहली घटना कहाँ हुई?

पहली घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में हुई।

आवेश खान की स्थिति कैसी है?

आवेश खान का इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर है।

दूसरी घटना में कौन घायल हुआ?

भाठागांव में नाबालिग परमेश्वर साहू पर चाकू से हमला हुआ।