चंडीगढ़।6 District Police Superintendent Replaced पंजाब सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों में छह जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी शामिल हैं। सरकार के आदेश के बाद मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा जिलों के SSP बदल दिए गए हैं। तबादला आदेश के तहत गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बठिंडा की SSP ज्योति यादव को पद से हटाकर कमांडर, 82वीं वाहिनी PAP, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है।
इन 6 जिलों के SSP बदले
वरुण शर्मा (IPS 2014): इन्हें SSP, मोहाली नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले SSP, पटियाला के पद पर तैनात थे।
हरमनदीप सिंह हंस (IPS 2015): इन्हें SSP, पटियाला की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले मोहाली में तैनात थे।
सुहैल कासिम मीर (IPS 2017): इन्हें SSP, बठिंडा नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले AIG, पर्सोनेल-1, CPO पंजाब के पद पर तैनात थे।
वैभव चौधरी (IPS 2020): इन्हें SSP, मानसा नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले SP मुख्यालय, पटियाला के पद पर तैनात थे।
हरकमलप्रीत सिंह खाख (PPS): इन्हें SSP मलेरकोटला नियुक्त किया गया है। वह गुरमीत सिंह (PPS) की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।
मनप्रीत सिंह (PPS): इन्हें SSP पठानकोट नियुक्त किया गया है। वह दलजिंदर सिंह ढिल्लों (PPS) की जगह पद संभालेंगे।