CM Vishnu Deo Sai in New Delhi: कल दिल्ली में रहेंगे CM विष्णु देव साय, जल सुरक्षा पर राष्ट्रीय मंथन में करेंगे शिरकत, भारत मंडपम में हो रहा बड़ा सम्मेलन..

Ads

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 सितंबर को नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की जल योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 10:11 AM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 10:12 AM IST

CM Vishnu Deo Sai in New Delhi /image: CGDPR

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय का शिखर सम्मेलन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
  • जल सुरक्षा और संरक्षण पर होगा मंथन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 सितंबर को सुबह 10 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। (CM Vishnu Deo Sai in New Delhi) प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधि देश में जल सुरक्षा को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें किन विषयों पर होगी चर्चा

सम्मेलन में जल संरक्षण, बारिश के पानी का संग्रहण, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और जल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

केंद्र-राज्यों के बीच बढ़ेगा समन्वय!

मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा करेंगे। (CM Vishnu Deo Sai in New Delhi) सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी मंथन होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला

Q1. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कब सम्मेलन में शामिल होंगे?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 सितंबर को सुबह 10 बजे सम्मेलन में शामिल होंगे।

Q2. सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा?

जल शक्ति मंत्रालय का विभागीय शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा।

Q3. सम्मेलन में किन मुद्दों पर चर्चा होगी?

जल संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा और जल परियोजनाओं पर चर्चा होगी।