Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में आगरा के कारोबारी से लूट, पहले दवा सुंघाकर किया बेहोश, फिर डेढ़ करोड़ की चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, थाने से महज इतनी दूरी पर वारदात
राजधानी रायपुर में आगरा के कारोबारी से लूट, पहले दवा सुंघाकर किया बेहोश, Raipur Crime News: Silver worth Rs 1.5 crore looted from Agra businessman in capital Raipur
रायपुर: Raipur Crime News:: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को कारोबारी को बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आय़ा है। लुटेरों ने पहले आगरा के कारोबारी राहूल गोयल को बेहोशी की दवा सुंघाकर बेहोश किया, फिर उसके पास से डेढ़ करोड़ रुपये की 86 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस लूटेरों की तलाश में जुट गई है।
Raipur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। रात दो बजे 2 नकाबपोश बदमाश गन लेकर सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे स्थित राजधानी पैलेस पहुंचे। यहां किराए के फ्लैट में रह रहे सराफा कारोबारी राहुल गोयल के दरवाजे को खटखटाया। राहुल गोयल ने जैसे ही दरवाजा खोला लुटेरों ने कनपटी पर गन टिका दिया। इसके बाद लुटेरों ने कारोबारी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया और डेढ़ करोड़ रुपये की 86 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। कारोबारी को शनिवार सुबह 11 बजे के करीब होश आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल कोतवाली पुलिस फरार लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
देखें वीडियो
इन्हें भी पढ़ेंः-
- UP Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को मारी जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
- Jagdish Vishwakarma: गुजरात के नए भाजपा अध्यक्ष का नाम घोषित, जगदीश विश्वकर्मा को सौंपी गई पार्टी की कमान

Facebook


