Raipur Crime News: ट्रक से भारी मात्रा में मिली ये चीज, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, पाकिस्तान बॉर्डर से सीधे रायपुर में थी खपाने की तैयारी!

Ads

Raipur Crime News: ट्रक से भारी मात्रा में मिली ये चीज, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, पाकिस्तान बॉर्डर से सीधे रायपुर में थी खपाने की तैयारी!

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 10:47 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 10:47 AM IST

Raipur Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में डोडा और अफीम बरामद की
  • एक तस्कर गिरफ्तार कर पूछताछ जारी
  • खेप पाकिस्तान बॉर्डर के करीब वाले इलाके से लाई गई थी

रायपुर: Raipur Crime News छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रही है। अलग-अलग जिलों में लगातार कार्रवाई भी की जा रही है, इसके बाद भी नशे का कारोबार थम नहीं रहा है। इसी बीच एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में डोडा और अफीम बरामद की है।

Raipur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई आमानाका थाना पुलिस ने की है। बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर प्लेट का ट्रक था। जिसमें भारी मात्रा में डोडा और अफीम रखा हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक से 4 किलो 432 ग्राम डोडा और 79 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि यह खेप पाकिस्तान बॉर्डर के करीब वाले इलाके से रायपुर लाई गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और पूछताछ कर रही है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसे रायपुर में किसे पहुंचाया जाना था।

इन्हें भी पढ़ें:-

रायपुर में पुलिस ने कितनी मात्रा में ड्रग्स बरामद की?

पुलिस ने 4 किलो 432 ग्राम डोडा और 79 ग्राम अफीम बरामद की।

यह कार्रवाई किस थाना क्षेत्र में हुई?

यह कार्रवाई रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में हुई।

क्या किसी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है?

हां, पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।