Raipur Crime News Today: हादसा, हत्या या फिर कुछ और…रायपुर के इस इलाके में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Ads

Raipur Crime News Today: हादसा, हत्या या फिर कुछ और...रायपुर के इस इलाके में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 03:19 PM IST

Raipur Crime News Today: हादसा, हत्या या फिर कुछ और...रायपुर के इस इलाके में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस /image: IBC24 file

HIGHLIGHTS
  • रायपुर WRS रेलवे कॉलोनी में युवक की लाश मिली
  • 25–35 साल के युवक की शिनाख्त नहीं हुई
  • FSL और क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

रायपुर। Raipur Crime News Today: राजधानी रायपुर की WRS रेलवे कॉलोनी (Raipur WRS Railway Colony) में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब क्रिकेट मैदान के पास एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की नहीं सकी शिनाख्त (Raipur Murder News)

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। घटना की सूचना के बाद FSL और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर युवक की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पहले भी मिली थी युवक की लाश (WRS Railway Colony Dead Body)

बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर पूर्व में भी एक अन्य लाश मिल चुकी है, जिसके बाद इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि युवक की मौत हादसे में हुई है या फिर मामला हत्या का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

ये भी पढ़ें

रायपुर में युवक की लाश कहां मिली?

युवक की लाश WRS रेलवे कॉलोनी में क्रिकेट मैदान के पास मिली।

मृतक की पहचान हुई है क्या?

नहीं, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 25 से 35 वर्ष बताई जा रही है।

युवक की मौत कैसे हुई?

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौत हादसे, हत्या या किसी अन्य वजह से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

मामले की जांच कौन कर रहा है?

खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। FSL और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त के साथ मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।