Raipur Murder News: पहले साथ में बैठकर पी शराब, फिर जीजा ने अपने ही साले के साथ कर दिया ऐसा कांड, पूरे परिवार में मचा हड़कंप

Ads

Raipur Murder News: पहले दोनों साथ में बैठकर पी शराब, फिर जीजा ने अपने ही साले के साथ कर दिया ऐसा कांड, पूरे परिवार में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 12:39 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 12:39 PM IST

Raipur Murder News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में जीजा ने साले की हत्या की
  • आरोपी प्रकाश साहू गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
  • हाल ही में मोवा इलाके में दो सालियों की हत्या का मामला सामने आया था

रायपुर: Raipur Murder News प्रदेश में हत्या, चाकूबाजी जैसे अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बाद और बढ़ता ही जा रहा है। कई मामलों में पारिवारिक विवाद हत्या की वजह बन रहा है, तो कहीं आपसी रंजिश और छोटे-छोटे विवाद खूनी संघर्ष में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां जीजा ने अपने ही साले को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद अब पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Raipur Murder News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना उरला थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जीजा ने पहले अपने साले को शराब पिलाई, जिसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों साथ में शराब पीते थे और उसके बाद दोनों के बीच विवाद होता था। बीती रात भी दोनों ने शराब पी और विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी जीजा ने धारदार हाथियार से उसकी हत्या कर दी। ​घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दी है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इधर घटना को लेकर परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले दो सालियों की हुई थी हत्या

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक युवक ने अपनी ही दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। (Raipur Double Murder Case News) बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक जितेंद्र वर्मा ने अपनी दो सालियों को गोली मार दी। इस वारदात मके दोनों युवतियों की मौत हो गई। हीं इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

हत्या कहाँ हुई है?

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में।

आरोपी कौन है?

आरोपी प्रकाश साहू है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का कारण क्या बताया जा रहा है?

शराब पीने के बाद विवाद होने पर हत्या की गई।