Lava SHARK 2 5G Launched: Lava ने लॉन्च किया धमाकेदार 5G फोन… 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और कीमत इतनी कम कि यकीन करना मुश्किल!
Lava SHARK 2 5G Launched: Lava SHARK 2 5G को कंपनी ने बहुत की कम कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें 6.75-इंच का 120Hz HD+ डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी दी गई है। इसकी बिक्री 10 जून 2026 से शुरू होगी और यह बजट 5G सेगमेंट में मजबूत विकल्प माना जा रहा है।
(Lava SHARK 2 5G Launched/ Image Credit: Lava)
- Lava SHARK 2 5G बजट सेगमेंट में लॉन्च
- 120Hz डिस्प्ले के साथ स्मूद एक्सपीरियंस
- 6000mAh की दमदार बैटरी
नई दिल्ली: Lava SHARK 2 5G Launched: कंपनी ने Lava SHARK 2 5G को भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के तहत लॉन्च कर दिया है। यह फोन 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SHARK सीरीज का नया मॉडल है। कंपनी ने इसे किफायती कीमत और अच्छे फीचर्स के साथ पेश किया है। जिससे यह बजट यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन गया है।
कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)
इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 10 जून 2026 से Lava के ऑफलाइन और रिटेल नेटवर्क पर शुरू होगी। लॉन्च के समय कंपनी ग्राहकों के लिए कई फाइनेंशियल स्कीम्स और आसान EMI विकल्प भी दे सकती है। इसके साथ ही कंपनी की ‘Free Service @ Home’ पॉलिसी का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा। जिससे घर पर ही सर्विस सुविधा उपलब्ध होगी।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस फीचर्स (Display and Performance Features)
फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो बड़ा और क्लियर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जिससे यह 2.3GHz तक की स्पीड पर काम करता है। इसके साथ Mali-G57 GPU, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स (Camera, Battery and Other Features)
कैमरा सेटअप में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग दी गई है। जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जो लंबे समय तक बैकअप देने में मदद करता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai On OTT: वरुण धवन की फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की ओटीटी रिलीज बनी मिस्ट्री… Netflix नहीं, तो आखिर कौन करेगा स्ट्रीम?
- Kavya Kumbh Season 2: छत्तीसगढ़ के 8 शहरों तक पहुंचेगा ‘काव्य कुंभ’ का कारवां, नए कवियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, जानिए ऑडिशन में कैसे हो सकेंगे शामिल?
- CM Yogi Adityanath News: हमने उनके ‘पाप के गड्ढे’ भरे, ‘भ्रष्टाचार का कूड़ा’ साफ किया, सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Facebook


