Raipur Teacher Body found: रायपुर में दो टुकड़ों में मिली शिक्षक की लाश, मंजर देख कांप गए लोग, हत्या या फिर कुछ और… जांच में जुटी पुलिस

Ads

Raipur Teacher Body found: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

Raipur Teacher Body found/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के आरंग रेलवे स्टेशन पर एक शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई
  • मृतक की पहचान 41 वर्षीय आशीष बघेल के रूप में हुई, जो अकोली कला स्थित शासकीय विद्यालय में शिक्षक थे
  • पुलिस और रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है

Raipur Teacher Body found: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक शिक्षक की लाश रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आशंका जताई है कि, शिक्षक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जा दे दी होगी। बताया जा रहा है कि मृतक आशीष बघेल अकोली कला स्थित शासकीय विद्यालय में पढ़ने जाता था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

शिक्षक की हत्या या फिर कुछ और

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र का है, जहां रेलवे स्टेशन में एक दर्दनाक हादसे में शिक्षक (Raipur Teacher Body found) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष बघेल (41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अकोली कला स्थित शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस, रेलवे पुलिस, मृतक के परिजन तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि ये मामला हत्या का है या शिक्षक (Raipur Teacher Body found) ने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

 

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

मृतक शिक्षक की पहचान क्या है?

मृतक की पहचान आशीष बघेल (41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अकोली कला स्थित शासकीय विद्यालय में शिक्षक थे।

यह घटना कहां हुई?

यह घटना रायपुर जिले के आरंग रेलवे स्टेशन पर हुई।

घटना की सूचना मिलने पर क्या कार्रवाई की गई?

सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस किन पहलुओं की जांच कर रही है?

पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

क्या मौत के कारणों की पुष्टि हो गई है?

नहीं, फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।