Balaghat Crime News / Image Source : FILE / AI
बालाघाट : Balaghat Crime News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के नांदगांव के गोपीटोला में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी अविवाहित बेटी से जन्मे नवजात शिशु को घर के पीछे गोबर के गड्ढे में दफना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बारिश के कारण रात में शव नहीं निकाला जा सका, लेकिन सुबह प्रशासन की मौजूदगी में नवजात का शव गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में नवजात के मुंह और गले पर कपड़ा बंधा मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद पूछताछ में परिवार संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। Crime News In MP आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता से मिली जानकारी के आधार पर ग्रामीणों ने सरपंच की मौजूदगी में पुलिस को सूचना दी।
वहीं, घटना के बाद आरोपी बताए जा रहे धारासिंह मड़ावी ने कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगी।
इन्हें भी पढ़ें:-