Accident in Raipur Airport Today: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एक की मौत, घटना का लाइव नजारा देखने के बाद यात्रियों में मची अफरातफरी / Image: IBC24
रायपुर: Accident in Raipur Airport Today छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एयरपोर्ट के वेटिंग लॉन्ज में मरम्मत के दौरान एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद एयरपोर्ट में वेटिंग लॉन्ज में हड़कंप मच गई। हालांकि मजदूर को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Accident in Raipur Airport Today मिली जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर के वेटिंग लॉन्ज में मरम्मत का काम चल रहा था। इस काम में लगा मजदूर बिना ही सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के चलते उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों को कहना है कि ऊंचाई पर इतना जोखिम भरा काम करने के बावजूद मजदूर को कोई सेफ्टी बेल्ट या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के इतनी ऊंचाई पर काम कराना सीधे तौर पर मानकों की अनदेखी को दर्शाता है।