Amit Shah Chhattisgarh Visit : छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! राजधानी में 400 नई Dial-112 गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी, बस्तर में करेंगे बड़ा मंथन, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Ads

छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! राजधानी में 400 नई Dial-112 गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी, बस्तर में करेंगे बड़ा मंथन मिनट-टू-मिनट शेड्यूल आया सामने।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 08:19 AM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 08:23 AM IST

Amit Shah Chhattisgarh Visit / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।
  • रायपुर में 400 नई Dial-112 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • जगदलपुर में बैठकों, उद्घाटन और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

रायपुर : Amit Shah Chhattisgarh Visit  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। आज वह सुबह 10:30 बजे रायपुर के मेफेयर से माना पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचेंगे और डायल-112 सेवा के लिए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह सीधे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे, जहाँ वह कई कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज कार्यक्रम

अमित शाह सुबह 10:30 बजे रायपुर के मेफेयर से माना पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचेंगे और डायल-112 सेवा के लिए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। Amit Shah Bastar Tour Schedule  इसके बाद सुबह 10:55 बजे वे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 11:55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे नेतानार जाएंगे और वहाँ जनसुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

Dial 112 Vehicles Raipur ग्रैंड एंबिशन होटल में करेंगे लंच

दोपहर 1:25 बजे शाह जगदलपुर की अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और फिर ग्रैंड एंबिशन होटल में लंच करेंगे। दोपहर 2:35 बजे से अमित शाह बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे से वे विकास कार्यों के प्रेजेंटेशन की समीक्षा करेंगे।

‘बस्तर के संग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

शाम 5:45 बजे से वह बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 7:00 बजे से रात 8:30 बजे तक गृह मंत्री ‘बस्तर के संग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज में शामिल होंगे। इसके बाद वे ग्रैंड एंबिशन होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें :