CG Vidhan Sabha Chunav 2023: भाजपा चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम पर किया मंथन, इन दावेदारों पर लग सकती है मुहर

Ads

भाजपा चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम पर किया मंथन, इन दावेदारों पर लग सकती है मुहर! BJP Candidate Final List 2023

  •  
  • Publish Date - August 28, 2023 / 05:31 PM IST,
    Updated On - August 28, 2023 / 05:36 PM IST

राजेश मिश्रा, रायपुर: BJP Candidate Final List 2023 विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द जारी कर सकती है। चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम को लेकर आज प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा करके प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया। अब उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से लगाया जाएगा।

Read More: Rakshabandhan 2023: इस बार का रक्षाबंधन है खास, 200 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, इस दिन घर लाएं ये सामान, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद 

BJP Candidate Final List 2023 मिली जानकारी के अनुसार सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटी बीजेपी 21 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब जल्द ही दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में लगी है। इस कड़ी में आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में प्रदेश वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे और पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। चुनाव समिति को सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में जो कॉमन नाम मिले है, उसका पैनल तैयार किया गया है। इस पैनल को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा जायगा, जहां प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

Read More: Lok Sabha Elections 2024: मई में नहीं दिसंबर में ही हो जाएंगे लोकसभा चुनाव! भाजपा ने बुक किए सारे हेलिकॉप्टर; यहां के सीएम का दावा

वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि कांग्रेस बस्तर के 12 विधायकों में से 3 के टिकट काट सकती है। कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़ के 45 और एमपी के 100 नामों का ऐलान हो सकता है। वहीं भाजपा 29 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में 23 और मध्यप्रदेश 70 प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है।

Read More: Reliance AGM 2023 : अंबानी परिवार की नई पीढ़ी को कमान, ईशा, आकाश और अनंत रिलायंस के बोर्ड में शामिल, नीता अंबानी का इस्तीफा

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक