CG Budget Session 2024: विधानसभा नहीं पहुंचे कांग्रेस के बड़े नेता तो BJP ने कसा तंज.. ‘पूरी पार्टी युवराज के स्वागत में लगी है’.. शुरू हुई कार्यवाही

Ads

  •  
  • Publish Date - February 12, 2024 / 11:34 AM IST,
    Updated On - February 12, 2024 / 12:02 PM IST

CG Budget Session Live

रायपुर: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का छठा दिन हैं। शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा राज्य का आम बजट प्रस्तुत किया गया था तो वही अब इस बजट पर सदस्यों के बीच चर्चा होनी हैं।

Acharya Pramod News: आचार्य प्रमोद लड़ेंगे BJP की टिकट से चुनाव?.. यहां से उम्मीदवार बनाये जानें के कयास.. इस दिन तस्वीर हो सकती हैं साफ़

वही आज छठे दिन जब विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई तो कांग्रेस के ज्यादातर सदस्य सदन से नदारद दिखे। ऐसे में भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा पूरा विपक्ष न्याय यात्रा में जुटा है। सदन की चिंता करनी छोड़ पूरी पार्टी यात्रा पर निकली है। वही पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, पूरी पार्टी युवराज के स्वागत में लगी है। भूपेश बघेल का नाम हटाकर अपना नाम लिखने की होड़ मची है। इस पर जब अजय चंद्राकर ने कहा कि यात्रा पर भी आप स्थगन ले आइए तो कांग्रेस के सदस्य लखेश्वर बघेल ने जवाब दिया कि सदन की कार्रवाई के लिए हम मौजूद हैं।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे