CG Dhan Kharidi Latest News: ‘छत्तीसगढ़ में किसानों से धोखा? 25 लाख मीट्रिक टन कम धान खरीदी..’, सरकार पर जमकर बरसे PCC चीफ दीपक बैज, कहा- माफी मांगे बीजेपी

CG Dhand Kharidi Latest News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (CG Dhan Kharidi Latest News) की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

CG Dhan Kharidi Latest News: ‘छत्तीसगढ़ में किसानों से धोखा? 25 लाख मीट्रिक टन कम धान खरीदी..’, सरकार पर जमकर बरसे PCC चीफ दीपक बैज, कहा- माफी मांगे बीजेपी

dhan kharidi / image source: IBC24

Modified Date: February 2, 2026 / 01:54 pm IST
Published Date: February 2, 2026 1:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 29 जिलों में खरीदी कम
  • 5 लाख किसान पंजीयन से बाहर
  • सरकार पर दुर्भावना का आरोप

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (CG Dhan Kharidi Latest News) की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। बीते करीब दो महीनों से प्रदेशभर में धान खरीदी का काम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपज सरकारी केंद्रों में बेची। वहीं, अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय से पहले धान खरीदी बंद कर दी, जिससे लाखों किसान अपना धान बेचने से वंचित रह गए।

Deepak Baij on Dhan Kharidi: PCC चीफ दीपक बैज ने धान खरीदी को लेकर उठाए सवाल

बैज के अनुसार सरकार केवल 53 दिन ही धान की खरीदी कर पाई और इस दौरान 149 लाख मीट्रिक टन धान ही खरीदा गया, जो तय लक्ष्य से करीब 25 लाख मीट्रिक टन कम है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी सरकार ने 9 लाख मीट्रिक टन कम धान खरीदा था और इस साल हालात और खराब रहे।

बैज ने आरोप लगाया कि 5 लाख से अधिक किसान एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीयन नहीं करा पाए, जिससे वे खरीदी प्रक्रिया से बाहर हो गए। उनका कहना था कि सरकार शुरू से ही कम से कम धान खरीदने की मंशा से काम कर रही थी और किसानों के हितों की अनदेखी की गई। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल की तुलना में 29 जिलों में धान खरीदी कम की गई, इसके बावजूद सरकार जश्न मना रही है, जो किसानों के साथ भद्दा मजाक है। दीपक बैज ने सरकार से इस पूरे मामले पर माफी मांगने की मांग करते हुए सवाल किया कि आखिर किसानों का धान कम क्यों खरीदा गया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

Dhan Kharidi: सराकर का दावा कुछ और

CG Dhan Kharidi News इसको लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि धान खरीदी का काम इस बार काफी चुनौती भरा रहा, लेकिन सरकार ने किसानों की सही और वैध उपज की ही खरीदी की है।धान खरीदी पिछले साल के मुकाबले करीब 10 लाख मीट्रिक टन कम रहने पर मंत्री नेताम ने साफ कहा कि इस वर्ष बड़ी मात्रा में अवैध धान की जब्ती की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय अंधाधुंध अवैध धान खरीदी होती थी।

धान खरीदी को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि खरीदी का आंकड़ा 150 लाख मीट्रिक टन से भी ज्यादा पहुंच सकता था। लेकिन अवैध धान न खरीदकर सरकार ने पैसा बचाया है। मंत्री नेताम ने कहा कि सरकार के इस फैसले से बिचौलियों को मौका नहीं दिया गया और धान खरीदी पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी के अंतिम दिन भी खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सतत निगरानी, नियमित निरीक्षण, समन्वय एवं सक्रियता के साथ जिले में धान खरीदी किया गया।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।