रायपुर: CG IPS Transfer List Today छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब प्रशासन ने आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 20 अधिकारियों का नाम शामिल है। यह आदेश महानदी भवन के गृह विभाग से जारी किया गया है।
CG IPS Transfer List Today जारी आदेश में 9 जिलों के एसपी और दो जिलों के आईजी बदल दिए गए हैं। अब दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पांचवी वाहिनी जगदलपुर का प्रभार दिया गया है। वहीं, इस लिस्ट में धमतरी, बलौदाबाजार, पेंड्रा और बालोद जिले के भी एसपी बदल दिए गए हैं।
बता दें कि इससे एक दिन पहले ही प्रशासन ने 41 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए थे।