CG Nagriya Nikay Election 2025: कांग्रेस में फिर इस्तीफा.. PCC चीफ दीपक बैज बोले, ‘नहीं फर्क पड़ता, कमजोर अध्यक्ष बदलना ही था’

कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर बढ़ती नाराजगी पार्टी संगठन के लिए चुनौती बनती जा रही है। लगातार इस्तीफे और अंदरूनी असंतोष को देखते हुए यह साफ है कि आगामी चुनावों में पार्टी को अंदरूनी कलह से निपटना होगा।

CG Nagriya Nikay Election 2025: कांग्रेस में फिर इस्तीफा.. PCC चीफ दीपक बैज बोले, ‘नहीं फर्क पड़ता, कमजोर अध्यक्ष बदलना ही था’

CG Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates || Image- IBC24 News File

Modified Date: January 31, 2025 / 04:50 pm IST
Published Date: January 31, 2025 4:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस नेताओं में नहीं थम रही नाराजगी
  • अब महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा
  • दीपक बैज ने कहा 'नहीं फर्क पड़ता'

CG Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates: रायपुर: नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। टिकट वितरण की प्रक्रिया से असंतुष्ट होकर कई कांग्रेस पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस स्थिति ने पार्टी संगठन को झटका दिया है।

Read More: CG Nikay Chunav 2025: ‘कांग्रेस में पैसा और भाई-भतीजा वाद चलाता है’, विधायक मूणत ने बताया कांग्रेस में नेता-कार्यकर्ताओं की नाराजगी की वजह 

बेमेतरा में बदलाव

बेमेतरा जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बंसी पटेल ने टिकट वितरण को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को कार्यवाहक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महेंद्रगढ़ में असंतोष

CG Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates: महेंद्रगढ़ में भी कांग्रेस के भीतर असंतोष देखने को मिला। यहां महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी सिंह की जगह गौरी केरकेट्टा को टिकट दे दिया गया, जिससे नाराज होकर राखी सिंह ने महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने बी-फार्म में नाम बदलकर यह निर्णय लिया।

राजनांदगांव में झटका

राजनांदगांव के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने टिकट वितरण को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

क्या बोले दीपक बैज

CG Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates: इन इस्तीफों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमजोर जिला अध्यक्षों को बदलने की योजना पहले से थी, लेकिन चुनावों के चलते यह संभव नहीं हो पाया था। उनके अनुसार, जो लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, उनकी जगह मजबूत नेतृत्व को आगे लाया जा रहा है।

कांग्रेस में लगातार हो रहे इस्तीफों पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भाई-भतीजावाद और पैसों का खेल हावी हो गया है, जिससे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी चरम पर है और पार्टी एक गिरोह की तरह काम कर रही है।

Read Also : Silver seized in Sarangarh : छत्तीसगढ़ में चांदी का जखीरा जब्त..212 किलों चांदी की कीमत करीब 1 करोड़ 91 लाख से ज्यादा

CG Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates: कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर बढ़ती नाराजगी पार्टी संगठन के लिए चुनौती बनती जा रही है। लगातार इस्तीफे और अंदरूनी असंतोष को देखते हुए यह साफ है कि आगामी चुनावों में पार्टी को अंदरूनी कलह से निपटना होगा।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown