CG News in Hindi: मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, इस मुद्दे पर की चर्चा

Ads

CG News in Hindi: मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, इस मुद्दे पर की चर्चा

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 10:29 AM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 10:29 AM IST

CG News in Hindi | Photo Credit: CGDPR

HIGHLIGHTS
  • अनुष्का सोन ने विधानसभा में मुख्यमंत्री से मुलाकात की
  • महिलाओं के अधिकारों पर विशेष सत्र की सराहना
  • सामाजिक क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी को गर्व का विषय बताया

रायपुर: CG News in Hindi मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अनुष्का ने मुख्यमंत्री को नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर विशेष सत्र आयोजित करना एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है।

CG News in Hindi अनुष्का ने बताया कि वे आज विधानसभा की ऐतिहासिक कार्यवाही को सुनने विशेष रूप से पहुंची थीं और इस अनुभव को उन्होंने अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखना उनके लिए एक नई सीख रही, जिससे वे समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए और अधिक प्रोत्साहित कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं, जो एक सशक्त और जागरूक समाज की पहचान है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि इस तरह की पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को और मजबूत करेंगी तथा उन्हें नेतृत्व की भूमिका में आगे आने के लिए प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नई पीढ़ी की बेटियां शिक्षा, कला, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अनुष्का सोन को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरक बनें। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

अनुष्का सोन कौन हैं?

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात क्यों की?

नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद देने और विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।