Reported By: Niharika sharma
,Indore Weather News / Image Source : FILE / AI GENERATED
इंदौर : Indore Weather News मध्य प्रदेश की चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे शहर के लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। इंदौर का तापमान जो अभी तक 43 डिग्री के आसपास बना हुआ था, वह अब 40 डिग्री पर आ गया है। तापमान में हुई इस 3 डिग्री की गिरावट से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, शहर के आसपास के क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि के कारण तापमान में यह कमी दर्ज की गई है। विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी 4 मई तक इसी तरह का बना रहेगा, जिससे तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा।हालांकि, यह राहत कुछ समय के लिए ही है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चार दिन बाद एक बार फिर गर्मी अपना असर दिखाएगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इंदौर में गर्मी का असर लगातार बना रहेगा। फिलहाल ओलावृष्टि के प्रभाव से तापमान 40 डिग्री के आसपास स्थिर है, लेकिन 4 मई के बाद एक बार फिर शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।