रायपुर: CG Nikay Chunav Voting 2025 LIVE : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ के लिए रवाना हो गए। हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर अहम बयान दिया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने शहर के विकास के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ी शक्ति है, और इसका उपयोग सभी को करना चाहिए।
CG Nikay Chunav Voting 2025 LIVE : मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों का दौरा किया है और बीजेपी की स्थिति बहुत मजबूत है। 13 महीनों में हमारी सरकार ने जो विकास के कार्य किए हैं, मोदी की गारंटी को पूरा किया है, उसका सकारात्मक प्रतिसाद जनता से मिल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
राजिम कुंभ की तैयारी पूरी, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ
CG Nikay Chunav Voting 2025 LIVE : मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम कुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कल राज्यपाल के करकमलों से इस भव्य आयोजन की शुरुआत होगी।
13 फरवरी को प्रयागराज रवाना होंगे मुख्यमंत्री और नेता
CG Nikay Chunav Voting 2025 LIVE : मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि 13 फरवरी को वे खुद, मंत्री, सांसद और विधायक प्रयागराज जाएंगे।कांग्रेस के कुछ विधायकों ने भी इस यात्रा में जाने के लिए सहमति दी है। ऐसा ऐतिहासिक अवसर बार-बार नहीं आता।
No products found.
Last update on 2026-03-07 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API