Chhattisgarh AI Data Center Park / Image Source : x
नई दिल्ली : भारत मंडपम में आयोजित ‘( AI IMPACT SUMMIT 2026 ) में छत्तीसगढ़ का स्टॉल देश-विदेश के निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिट के दौरान छत्तीसगढ़ की उपस्थिति ने डिजिटल नवाचार के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के तकनीकी मानचित्र पर एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राज्य सरकार के प्रयासों के केंद्र में नवा रायपुर में स्थापित होने वाला देश का पहला ‘एएआई डेटा सेंटर पार्क’ है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार, उच्च तकनीकी निवेश और भविष्य की आधुनिक अर्थव्यवस्था का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह पहल न केवल प्रदेश में तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि राज्य के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और नवाचार के लिए एक सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
छत्तीसगढ़ का यह दृढ़ संकल्प उसे ‘नए भारत’ की डिजिटल क्रांति के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करता है। एएआई डेटा सेंटर पार्क जैसे बड़े कदम प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। निरंतर नवाचार और उच्च-तकनीकी निवेश पर ध्यान केंद्रित करते हुए, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को एक ऐसे भविष्य की ओर ले जा रही है जहाँ प्रगति और डिजिटल समावेशन एक साथ चलेंगे।
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ का स्टॉल देश-विदेश के निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।
नवा रायपुर में देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार, उच्च तकनीकी निवेश और भविष्य की… pic.twitter.com/cmrhI0Y8I6
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 19, 2026