CG Politics News/ image source: ibc24 file image
CG Politics News: रायपुर: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन क्या हुआ। इधर, छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के ढाई-ढाई साल वाले फॉूर्मेल की बहस फिर गर्मा गई। छग बीजेपी ने X-पोस्ट कर तंज कसा कि, “टीएस बाबा के साथ धोखा हुआ”…पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने याद दिलाया कि डिप्टी CM DK शिवकुमार की तरह सिंहदेव भी धन-संपत्ति-रसूख में कम नहीं थे फिर भी बाबा को CM की कुर्सी नहीं सौंपी गई। (CG Politics News) जवाब में पूर्व CM भूपेश ने सफाई दी कि उनके शपथ लेते ही ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले की चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन कर्नाटक की तरह यहां कभी भी कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें इस्तीफा देने की बात नहीं कही। कहते तो मैं भी इस्तीफा दे देता।
भूपेश के जवाब पर बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने पलटवार कर कहा कि भूपेश जैसा झूठा पूरे देश में कोई नहीं है। कटाक्ष किया कि क्या जनता नहीं जानती कि कैसे भूपेश ने अपनी खुर्सी बचाने दिल्ली में 3-3 बार शक्ति प्रदर्शन किए थे। मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाना साधा। (CG Politics News) जवाब में पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव BJP पोस्ट को भ्रामक बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो FIR भी दर्ज कराई जा सकती है।
CG Politics News: 2018 से 2023 तक पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भूपेश-सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले पर तनातनी किसी से छिपी नहीं है। (CG Politics News) कांग्रेस, कर्नाटक में इसी फॉर्मूले पर अमल करती दिख रही है। बीजेपी भी मौके पर चौका मारकर पूछ रही है कि आखिर छत्तीसगढ़ में ये पूरा क्यों नहीं हुआ, कौन था उसका जिम्मेदार?
इन्हे भी पढ़ें:-