Chhattisgarh CMO Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर CMO का तबादला.. नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश के साथ लिस्ट, आप भी देखें

Ads

Chhattisgarh CMO Transfer List: छग के नगरीय प्रशासन विभाग ने बड़े पैमाने पर CMO और राजस्व निरीक्षकों का तबादला

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 09:46 AM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 09:54 AM IST

Chhattisgarh CMO Transfer List || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में CMO, लेखपाल और निरीक्षकों का बड़ा तबादला आदेश जारी
  • अमिताभ शर्मा निलंबन से बहाल, तिल्दा-नेवरा में नई पदस्थापना
  • सात दिन में जॉइनिंग अनिवार्य, देरी पर वेतन रोकने की चेतावनी

रायपुर: प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग ने बड़े पैमाने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी, निकायों में पदस्थ लेखपाल और निरीक्षकों का तबादला (Chhattisgarh CMO Transfer List) आदेश जारी किया गया है।

सूची में उल्लेख किया गया है कि, राज्य शासन एतद्वारा अमिताभ शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी “ग” वर्ग के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा इन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं नियमों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा में पदस्थ किया जाता है। इनके विरुद्ध जो जांच सेवा निलंबन काल का निराकरण उनके विरुद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा।

उपरोक्त स्थानांतरित अधिकारी / कर्मचारी को 07 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करेंगे। (Chhattisgarh CMO Transfer List) समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। यदि वेतन आहरित किया जाता है तो नियंत्रक अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। नीचे देखें पूरी सूची

इन्हें भी पढ़ें:-

दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या

इस सप्ताहांत अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का दूसरा दौर हो सकता है: ट्रंप

मेरी लगाई आग की आंच दिल्ली तक, मोदी को लगा करारा झटका: स्टालिन

एलसीआर कॉलेज विवाद: छात्रों ने स्पष्टीकरण जारी कर राजनीतिक पूर्वाग्रह से इनकार किया

इजराइल की हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है: नेतन्याहू