CG Education Department: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नजर आएगा बड़ा बदलाव.. बच्चे भी करेंगे छुट्टी के लिए Online आवेदन, कक्षा 1 से ही योग शिक्षा भी

Ads

Chhattisgarh Education Department Grants: छत्तीसगढ़ स्कूलों में बड़ा बदलाव, ऑनलाइन अवकाश आवेदन, पहली कक्षा से योग शिक्षा और नए पाठ्यक्रम की घोषणा।

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 09:15 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 09:15 PM IST

Chhattisgarh Education Department Grants || Image- DPR Chhattisgarh File

HIGHLIGHTS
  • स्कूलों में ऑनलाइन अवकाश और उपस्थिति प्रणाली
  • कक्षा 1 से योग शिक्षा शुरू होगी
  • संस्कृत और वैदिक गणित पाठ्यक्रम में शामिल

Chhattisgarh Education Department Grants: रायपुर: राज्य में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के विभाग का बजट अनुदान मांग सदन में पारित हो गया है। कुल 22,400 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इसके तहत 105 करोड़ रुपये स्कूल भवन निर्माण के लिए और 700 करोड़ रुपये मध्यान्ह भोजन योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।

सदन में शिक्षा मंत्री की घोषणाएं

सदन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि सरकार के कार्यकाल में अब तक 12 हजार शिक्षकों का प्रमोशन किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जाएगा।

पाठ्यक्रम और पढ़ाई में बदलाव

Chhattisgarh Education Department Grants: मंत्री ने घोषणा की कि कक्षा 3 से संस्कृत और अन्य बहुभाषाओं को जोड़ा जाएगा। पहली कक्षा से बच्चों को योग शिक्षा दी जाएगी। वैदिक गणित और धर्म दर्शन को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पर्व, त्योहार, संस्कृति, खेती और बोली पर आधारित सहायक अध्ययन सामग्री भी बच्चों को पढ़ाई जाएगी।

स्कूल व्यवस्था में नए नियम

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि बच्चों की उपस्थिति और अवकाश आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सभी स्कूलों में एनसीसी, एनएसएस और रेडक्रॉस को अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही स्कूल में अंतिम पीरियड खेल के लिए निर्धारित होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

ईरान युद्ध के बीच तुर्किये के ऊपर तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया

शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम हिस्से में आईईडी बम धमाके में छह पुलिसकर्मियों की मौत

यह भी देखें:-

शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी

पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात का सीएसएल के जहाज निर्माण उद्योग पर फिलहाल कोई असर नहीं: अधिकारी

ईंधन भरने वाले विमान में सवार चार चालक दल के चार सदस्यों की मौत: अमेरिकी सेना

Q1. छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कौन-कौन से बड़े बदलाव किए गए हैं?

सरकार ने ऑनलाइन अवकाश, योग शिक्षा, संस्कृत और वैदिक गणित को पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की।

Q2. बच्चों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था में क्या नया होगा?

छात्रों की उपस्थिति, अवकाश आवेदन, मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

Q3. योग शिक्षा कब से शुरू होगी?

सरकार के अनुसार पहली कक्षा से ही बच्चों को योग शिक्षा दी जाएगी।