Chhattisgarh Politics News/Image Credit: IBC24.in
Chhattisgarh Politics News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में पक्ष-विपक्ष दोनों खेमों में सियासी हलचल काफी तेज है, जिसे लेकर बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे को घेरते नजर आ रहे हैं। छग बीजेपी ने पोस्टर जारी कर, कांग्रेस के ट्रेनिंग प्रोग्राम और राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान गुटबाजी पर जमकर घेरा। मंत्री केदार कश्यप ने कटाक्ष किया कि – कांग्रेस में एकजुता की बात बेमानी है, सब अलग-अलग गुटों में बैठ रहे हैं, तो मंत्री गजेंद्र यादव ने – ढाई-ढाई साल वाली लड़ाई याद दिलाई। जवाब में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी सवाल दागा- CM आवास पर पूरे मंत्रिमंडल की आपात बैठक और अब CM का दिल्ली दौरा, क्या जनता का भरोसा खोने के कारण नेता दिल्ली तलब किये गए हैं?
दरअसल, दोनों खेमों में 2028 से पहले बदलाव और कसावट की कवायद साफ नजर आती है। पहले बीजेपी सरकार ने सुशासन तिहार में जनता का फीडबैक लिया, फिर गुरूवार शाम CM आवास पर पूरी कैबिनेट के साथ मैराथन मीटिंग हुई, आज बुधवार को CM साय दिल्ली दौरे पर हैं, वे दिल्ली में BJP की बैठक में शामिल होंगे। (Chhattisgarh Politics News) डिप्टी CM विजय शर्मा और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग्स है। 20 जून, शनिवार से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ट्रेनिंग शुरू हुई, रविवार को टिप्स देने राहुल गांधी आए, राहुल गांधी के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद TS का नाम हटाने का आरोप लगा, सोमवार से बीजेपी पोस्टर जारी कर निशाना साध रही।
Chhattisgarh Politics News: कुल मिलाकर दोनों दल अगले चुनाव से पहले कमियों पर काम कर रहे हैं जो कि बेहद जरूरी भी है। (Chhattisgarh Politics News) कांग्रेस सरकार को नाकाम बताने जमीन पर उतरने अपनी यूथ ब्रिगेट को उतारने की प्लानिंग में है तो बीजेपी भी सरकार और संगठन में कसावट में कसर नहीं छोड़ना चाहती। सवाल ये है कि क्या पार्टियां कमियों को स्वीकार कर आगे बढ़ेंगी या पर्दा डालकर ब्लेमगेम से काम चलाएंगी ?
इन्हें भी पढ़ें:-