‘जिसकी जैसी समझ होती है वो वैसी बात करता है…’, सचिन पायलट के बयान पर सीएम साय का पलटवार

Ads

CM Vishnu Deo counterattack on Sachin Pilot: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि वो तो वक्त ही बताएगा कितना इतिहास बदलेंगे।

  •  
  • Publish Date - January 11, 2024 / 10:02 PM IST,
    Updated On - January 11, 2024 / 10:06 PM IST

CM Sai Minute To Minute program

CM Vishnu Deo counterattack on Sachin Pilot: रायपुर। सचिन पायलट के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि वो तो वक्त ही बताएगा कितना इतिहास बदलेंगे। कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने दिया था बयान कि हम इतिहास बदलने आए हैं। वहीं राम मंदिर समारोह को इवेंट बताने वाले कांग्रेसी नेताओं के बयान पर सीएम साय ने कहा कि जिसकी जैसी समझ… जिसकी जैसी समझ होती है वह वैसी बात करता है। अब उनकी समझ में उतना ही आता है जितना समझ पाते हैं।

Read more: Post Office New Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस नई स्कीम में करें निवेश, इतने दिन में मिलेगा 10 लाख तक का फंड 

CM Vishnu Deo counterattack on Sachin Pilot: आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा राम मंदिर के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर सचिन पायलट ने कहा था कि पार्टी की ओर से एक स्पष्ट बयान जारी किया गया है। राजनीति और धर्म को अलग रखा जाना चाहिए। यह भी सच है कि अगर धर्म के पीछे छिपकर राजनीति की जा रही है, तो कोई इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम जनता के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं चाहती। किसी भी मंदिर में जाना भक्ति का विषय है, कोई जब चाहे जा सकता है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp