CM Vishnu Deo Sai News: इतने दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कुछ ही देर में पहुंचेंगे रायपुर, बस्तर में लेंगे इस परिषद की बैठक

Ads

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। वे आज रात राज्य पहुंचेंगे और दो दिन तक जगदलपुर में रहेंगे।

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 08:06 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 08:06 PM IST

amit shah/ imagesource: ibc24

HIGHLIGHTS
  • सीएम साय ने दिया बड़ा बयान
  • अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा
  • मध्य क्षेत्र परिषद बैठक तय

CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। वे आज रात राज्य पहुंचेंगे और दो दिन तक जगदलपुर में रहेंगे।

2 दिन तक जगदलपुर में रहेंगे सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 तारीख को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक आयोजित होगी, जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर सरकार संसाधनों की बचत की दिशा में काम कर रही है। मंत्रियों और अधिकारियों के काफिले को कम किया गया है और पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल बचत पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि सरकार कोशिश कर रही है कि प्रशासनिक कार्यों में ईंधन की कम से कम खपत हो और संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए।वहीं कांग्रेस द्वारा सुशासन तिहार को बंद करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम जनता से जुड़ा है और इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। इसमें प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं हल की जा रही हैं। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में बहुत ज्यादा पेट्रोल-डीजल की खपत नहीं होती और सरकार जनता के हित में काम कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

अमित शाह कब आएंगे?

आज रात छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

बैठक में कौन शामिल होगा?

चार राज्यों के मुख्यमंत्री।

सीएम ने क्या कहा बचत पर?

ईंधन खपत कम करने पर जोर।