शह मात The Big Debate/Image Credit: IBC24.in
शह मात The Big Debate: रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के महापंचायत में कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए गृह मंत्री को ग्रहण मंत्री बता दिया। उन्होंने कहा कि, जब से विजय शर्मा गृह मंत्री बने हैं छग में कानून व्यवस्था का मजाक बन गया है। हालांकि विजय शर्मा ने पर जवाब भी दिया और कांग्रेस (शह मात The Big Debate) को उनके कार्यकाल की याद दिलाई। यानी एक बार फिर से लॉ एंड ऑर्डर पर सियासी पारा हाई हो रहा है, तो इसकी सच्चाई क्या है?.
शह मात The Big Debate: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के महापंचायत को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, जब से साय सरकार आई है और विजय शर्मा गृह मंत्री बने हैं तब से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है खुलकर नशाखोरी हो रही है , इससे ऐसा लगता है (शह मात The Big Debate) कि वे गृह मंत्री नहीं ग्रहण मंत्री है । PCC चीफ दीपक बैज ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि सरकार आने के बाद जिस तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। हालांकि इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि, बोल तो देवेंद्र यादव रहे हैं लेकिन शब्द भूपेश बघेल के हैं, लेकिन भूपेश बघेल ये न भूलें कि उनकी सरकार में टीचर्स डे के दिन शिक्षक का रेप हुआ था। सरकार के बाकी मंत्रियों ने भी कहा कि हमारे गृह मंत्री के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है।
शह मात The Big Debate: “गृह मंत्री सरकार का ग्रहण” वाले बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है लेकिन (शह मात The Big Debate) कांग्रेसियों को इस बात कभी ध्यान रखना होगा कि इसी गृह मंत्री के कार्यकाल में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है। ऐसे में कहीं ग्रहण वाला उनका यह बयान उन पर ही ग्रहण न लगा दे।
इन्हे भी पढ़ें:-