Home » Madhya Pradesh » Communal Tension in Mandla over Khermai Mata Temple Idol Installation
Mandla Mandir Vivad : मूर्ति स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच भारी तनाव.. पुलिस और प्रशासन ने गाँव में डाला डेरा, जानें क्या है विवाद
Ads
मंडला के प्रेमपुर गांव में खेरमाई माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC समुदाय के बीच गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया है।
मंडला: Mandla Mandir Vivad मध्य प्रदेश के मंडला जिले का प्रेमपुर गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। यहाँ खेरमाई माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC समुदाय के बीच गहरा विवाद पैदा हो गया है। इस पूरे मामले में स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जिला प्रशासन को मंदिर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।
क्या है विवाद की जड़?
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला प्रेमपुर गांव का है। आदिवासी समाज का दावा है कि वे पीढ़ियों से इस स्थान पर खेरमाई माता की पूजा अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों से करते आ रहे हैं। MANDALA NEWS उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष OBC समुदाय ने इसी पवित्र स्थल पर नई मूर्ति की स्थापना कर दी है, जिससे उनकी धार्मिक परंपराओं और दावों को ठेस पहुँची है।
छावनी में बदला गांव
मूर्ति स्थापना की खबर मिलते ही आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल पूरे गांव में पुलिस तैनात कर दिए है। फ़िलहाल किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस तैनात है। मंदिर परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि दोनों पक्षों के बीच किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके ।